आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। सरकारी कामों से जुड़े लोग अपने काम बेहतर तरीके से पूरे करेंगे परन्तु कारोबार में आज अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। ऑफिस में पदोन्नति मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से आज छुटकारा मिलेगा।
उपाय- तांबे के लोटे में सूर्य को जल दें।
मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर घर के सदस्यों के बीच बहस हो सकती है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। परिवार की कुछ नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आज बच्चों की आगे की पढ़ाई और उज्जवल भविष्य के लिए योजना बनाएंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।
मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। मन में कोई न कोई उलझन बनी रहेगी, जिस कारण कोई भी काम आज पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। आज व्यापारिक यात्रा से लाभ कम और परेशानियां अधिक मिलेंगी।
उपाय- धूम्रपान न करें।
मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। पदोन्नति के लिए दी गयी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज समाप्त होगा। आफिस में सहकर्मी को आपकी बुद्धिमत्ता और कौशल से जलन होगी।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। पिछले कुछ दिन से चल रहा तनाव आज समाप्त होगा। कार्यस्थल में काम की अधिकता रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सभी जरूरी काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।
मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आपको अपने जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। व्यापार में चल रही अड़चनों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी।
उपाय- काले-सफ़ेद रंग का कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। अपने मकान के मरम्मत में पैसा खर्च करेंगे। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले थोड़ा ध्यान रखें। किसी से भी बेवजह न उलझें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- जरूरतमंद की मदद करें।
मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खेलते समय उनको चोट लगने की संभावना है। कोई कीमती वस्तु घर में कहीं रखकर भूल जायेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढा़एं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!