संगठन में भी सिंधिया-नरोत्तम का महत्व बढ़ा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश से नए चेहरों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को शामिल किया गया है। सिंधिया लगभग डेढ़ साल पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 80 सदस्यीय कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डा वीरेंद्र खटीक को भी सदस्य बनाया गया है।

पहला अवसर है जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति में मप्र का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य बनाए गए हैं। कार्यसमिति में भी सामाजिक और भौगोलिक संतुलन बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है।

तोमर पहले रह चुके हैं सदस्य

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यकाल में तोमर राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते कैलाश विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता , राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं। सांसद संध्या राय और फग्गन सिंह कुलस्ते को विशेष आमंत्रित बनाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत,सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भगवत शरण माथुर, इसके अतिरिक्त सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया को स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी होने के नाते मप्र के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते पदेन सदस्यों की सूची में उमा भारती का नाम शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!