LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 14.2 KG पर बढ़े 15 रुपए

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों से सीजन से ऐन पहले रसोई गैस (LPG) के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सब्सिडी वाली गैस सहित सभी श्रेणियों के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹15 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीने से भी कम समय में यह रसोई गैस दरों में चौथी सीधी वृद्धि है। इससे पहले 1 सितंबर को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अब 5 किलो सिलेंडर की नई दर ₹502 है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 प्रति सिलेंडर है।

दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से अब 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में अब LPG सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम में मिल रहा है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 926 रुपए और चेन्नई में 915.50 रुपये में मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार चला जाएगा।

जनवरी से अब तक 205 रुपए कीमत बढ़ी

सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 1 जनवरी से अब तक प्रति सिलेंडर 205 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। सरकार की नीति के मुताबिक, प्रति परिवार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसके अधिक की जरूरत होने पर बिना सब्सिडी का भाव चुकाना होता है। इस बीच, बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 26-30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 34-37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!