जम्मू-कश्मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले, तीन लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में एक प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यवसायी और बिहार के एक फेरीवाले सहित तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने श्रीनगर में मशहूर बिंद्रू मेडिकेट्स के मालिक माखन लाल बिंद्रू की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने कश्मीरी पंडित श्री बिंद्रू को श्रीनगर में इकबाल पाकर् स्थित उनकी फार्मेसी के अंदर गोली मार दी। हमले में श्री बिंद्रू गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण उत्पन्न अफरा तफरी के बीच बंदूकधारी भागने में सफल रहे।

अधिकारी ने बताया कि शहर के मदीना चौक लालबाजार के पास आतंकवादियों ने बिहार के एक व्यक्ति को भी मार गिराया। मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी वीरेंद्र पासवान के रूप में की गयी है। सड़क पर फेरी लगाने वाला वीरेंद्र इस समय आलमगरी बाजार जदीबल में रह रहा था। बांदीपोरा के शाहगुंड इलाके में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पहचान नैदखाई निवासी मोहम्मद शफी लोन के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्रों में भेजा गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!