डेंगू-मलेरिया का प्रकोप जारी: उत्तर प्रदेश में 68 एक्टिव मामले, तमिलनाडु में किए जा रहे रोकथाम के उपाय

नई दिल्ली ।

2019 के बाद से देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है जिसमें अब राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन अब कई राज्यों में बारिश के साथ मच्छर जनित बीमारियों डेंगू और मलेरिया के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस क्रम में तमिलनाडु में डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। मच्छरों को खत्म करने के लिए राज्य में फागिंग (fogging) समेत अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री मा सु्ब्रह्मण्यण (Ma Subramanian) ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की और उन्हें उत्तर पूर्व मानसून से पहले मच्छरों को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

बता दें कि तमिलनाडु में 15 अक्टूबर तक उत्तर पूर्व मानसून के आगमन की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार को डेंगू और मलेरिया के कुल 368 मामले रिकार्ड किए गए जिसमें से 68 एक्टिव हैं और इनका इलाज जारी है। यह जानकारी जिला स्तर पर डेंगू मलेरिया मामलों पर निगरानी रख रहे अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने दी।

राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 65 मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक किसी मरीज के गंभीर होने या किसी के मरने की खबर नहीं है। समूचा स्वास्थ्य विभाग दिन-रात बीमारी को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहा है।’

डेंगू से बचने के लिए ये रखें सावधानी

— सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें

— पूरी आस्तीन के कप़़डे पहनें

— अपने आसपास कही भी पानी जमा न होने दें

— घरों में रखे कूलर, टंकी या अन्य जगह पानी बदलते रहें

— मच्छर रोधक दवाओं का उपयोग करें

— पुराने टायर, डिब्बे व ऐसी चीजें जिनमें बारिश का पानी इकट्ठा हो उसे खाली करें

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!