NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा- बॉलीवुड को टारगेट करना मकसद नहीं

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप से ड्रग के पकड़े जाने के हाई प्रोफाइल मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक बार फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स नेटवर्क की काफी जांच पड़ताल की थी, जिसमें अभी तक कई बाॅलीवुड हस्तियों से पुछताछ की जा चुकी हैं, वहीं इन दिनों NCB ने शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पर शिकंजा कसा है।

बता दें कि कोर्डेलिया क्रूज कंपनी के गोवा जाने वाले जहाज पर शनिवार की छापेमारी के दौरान आर्यन खान के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला था, ऐसे में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और बाद में तीन दिन की हिरासत पर विशेष रूप से सवाल उठाए जा रहे हैं। एनसीबी ने बाकी दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के पास से 11 ग्राम चरस बरामद की थी, तीनों की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई, जिसके बाद वह अब अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में है।

बॉलीवुड को टारगेट करना हमारा मकसद नहीं
ड्रग्स के खिलाफ एनसीबी की कार्रवाई कर रहे जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि बॉलीवुड को टारगेट करना हमारा मकसद नहीं एनसीबी का मुख्य एजेंडा ड्रग्स के संगठित नेटवर्क को तोड़ना है, हम इसी दिशा में बढ़ रहे हैं। मुंबई में हमने 12 सिंडिकेट को ध्वस्त किया है। बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई है, ये आकर्षक लेकिन अवैध धंधा है। हमने पाया है कि इस धंधे में विदेशी भी शामिल हैं, इनकी पहचान के लिए हमने विशेष अभियान चला रखा है।

ये राष्ट्रसेवा है और इस मुद्दे का राष्ट्रीय महत्व है, हम आखिरी दम तक लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को शर्मसार करना हमारा एजेंडा नहीं है, लेकिन कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वानखेड़े ने कहा कि मैं खासतौर पर एक केस का जिक्र करना चाहूंगा, लेकिन सभी केस महत्वपूर्ण हैं। हमारे लिए सभी पहलू अहमियत रखते हैं, इनमें वित्तीय पहलू भी है। ये राष्ट्रसेवा है और इस मुद्दे का राष्ट्रीय महत्व है. हम आखिरी दम तक लड़ेंगे।

अब तक 100 किलो से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई
बता दें कि पिछले 22 महीनों में 100 किलो से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की गई है, इसमें 30 किलोग्राम चरस, 12 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम कोकीन, 350 किलोग्राम गांजा, 60 किलोग्राम फेड्रिन और 25 किलोग्राम एमडी मुंबई और आसपास के इलाकों से जब्त की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!