दिसंबर तक केरल में बनाएं जाएंगे 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन: मंत्री

बिजली मंत्री के. कृष्णकुट्टी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं इसलिए केरल सरकार अपनी ई-वाहन नीति को लागू करने के लिए दृढ़संकल्प है और दिसंबर के अंत तक राज्य भर में जनता के लिए कम से कम 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। केरल सरकार की ई-वाहन नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में कृष्णनकुट्टी ने कहा कि केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) द्वारा कोझिकोड शहर में जनता के लिए दस नए पिलर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं जहां वे मोबाइल फोन का उपयोग कर स्कैन कर सकते हैं और पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

कृष्णनकुट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केरल राज्य बिजली बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन किराए पर लेने का आदेश जारी किया है और गैर-पारंपरिक ऊर्जा और ग्रामीण प्रौद्योगिकी के लिए एजेंसी (एएनईआरटी) पहले ही राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों को 30 इलेक्ट्रिक वाहन सौंप चुकी है। मंत्री ने कहा, “हम दिसंबर के अंत तक पूरे केरल में 100 चार्जिंग स्टेशन खोलेंगे।

केरल राज्य बिजली बोर्ड ने शहर के दस स्थानों पर पिलर चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। भुगतान मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है और वाहनों को खुद से चार्ज किया जा सकता है। उसी स्टेशन पर दोपहिया वाहनों को भी चार्ज किया जा सकेगा।” कोझिकोड शहर में ई-ऑटोरिक्शा की संख्या सबसे अधिक है, जिसके कारण बिजली बोर्ड ने शहर में चार्जिंग पिलर की अपनी प्रायोगिक परियोजना शुरू की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!