भाजपा ने की तीन राज्यों के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र की देगलुर, तेलंगाना की हुजुराबाद और मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने देगलुर से सुभाष सावने, हुजुराबाद से एटेला राजेंद्र और तुइरियाल से के लालदीनथारा को उम्मीदवार बनाए जाने को हरी झंडी दी है। इन तीनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर है, जबकि 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। वोटों की गिनती दो नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के देगलुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सावने शिवसेना के पूर्व विधायक हैं। यह सीट कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतारपुरकर के निधन से खाली हुई है। वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। तेलंगाना की हुजुराबाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एटेला राजेंद्र वहां की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार में मंत्री थे।

जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राजेंद्र को मंत्रिमंडल से निकाल दिया था, जिसके बाद उन्होंने जून में इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है। पिछले दिनों राजेंद्र भाजपा में शामिल हो गए थे। मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। एमएनएफ ने के. लालदावंगलियाना को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस ने पार्टी के नेता और पूर्व विधायक चालरोसंगा राल्ते को आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर भाजपा में दुविधा थी, लेकिन अब उसने लालदीनथारा को उम्मीदवार बनाया है। तुइरियाल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना के निधन के कारण कराना जरूरी हो गया था। थंगलियाना का निधन 17 अगस्त को हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!