भारत ने लद्दाख में तैनात की हॉवित्जर रेजिमेंट, दुश्मन के ठिकाने को 50 किमी की दूरी से कर सकती है तबाह

चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर K9-वज्र स्वचालित हॉवित्जर रेजिमेंट को तैनात किया है। लद्दाख के मैदानी इलाकों में चीनी सेना के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने विशेष तैयारी की है। यह तोप लगभग 50 किलोमीटर की दूरी से दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकती है। स्वचालित K-9 वज्र तोप के प्रदर्शन को लेकर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का कहना है कि ये तोपें ऊंचाई वाले इलाकों में भी काम कर सकती हैं, इनके फील्ड ट्रायल बेहद सफल रहे हैं। पिछले 6 महीनों में स्थिति काफी सामान्य रही है। चीन ने हमारे पूर्वी कमान तक पूरे पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर काफी संख्या में तैनाती की है। निश्चित रूप से अग्रिम क्षेत्रों में उनकी तैनाती में वृद्धि हुई है जो हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2018 में K-9 को भारतीय सेना में शामिल किया गया था। K-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी लद्दाख के मैदानी इलाकों में कार्रवाई के लिए एक बहुत ही प्रभावी हथियार है। 155 एमएम की तोप इसमें लगी हुई है जिसकी रेंज 18 से 52 किलोमीटर तक है। इसमें लगा इंजन 67 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में मदद करता है। इसमें 5 सैनिकों का दल मजबूत कवच से सुरक्षित रहता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!