भारत का UK पर पलटवार, ब्रिटिश यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन समेत लगाए कड़े यात्रा प्रतिबंध

भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम (UK) को उसी की भाषा में जवाब देने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन समेत दूसरे यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 4 अक्टूबर से देश में आने वाले यूके के सभी नागरिकों के लिए कड़े नियम लागू होंगे, भले ही उनका वैक्सीनेशन स्टेटस कुछ भी हो। यूके के नागरिकों को यात्रा से 72 घंटे के भीतर प्री-डिपार्चर COVID-19 RT-PRC टेस्ट कराना होगा। साथ ही भारत में हवाई अड्डों पर उनके पहुंचने पर उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा और उनके अराइवल के आठवें दिन एक और RT-PCR परीक्षण किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि टेस्ट्स के अलावा, उन्हें भारत आने के बाद 10 दिनों के लिए घर पर या गंतव्य पते पर अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना होगा।

22 सितंबर को, UK ने घोषणा की कि कोविशील्ड, जो एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का भारत में निर्मित वेरिएंट है, उसको स्वीकृत वैक्सीन की लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, भारतीय यात्रियों के लिए कड़े यात्रा मानदंड बने रहेंगे क्योंकि भारत UK की यात्रा के दिशा-निर्देशों की एम्बर लिस्ट में बना हुआ है। UK ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन की घोषणा की, क्योंकि वो CoWin वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दे रहा है। इस फैसले के लिए कहा गया कि ब्रिटिश अधिकारी भारत में वैक्सीन सर्टिफिकेशन सिस्टम को लेकर चिंतित हैं। भारत को ये बात काफी नागवार गुजरी और उन्होंने कड़ा प्रतिरोध जताया। लेकिन ब्रिटिश सरकार ने पाबंदियां जारी रखी। इसके बाद भारत सरकार ने अब अपनी तरफ से भी ब्रिटिश नागरिकों पर वही प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!