शोपियां के रखमा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर ।

जम्मू कश्मीर रखमा इलाके में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई जो अब तक जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात आतंकी ढेर हो गया है लेकिन आपरेशन जारी है।

बांडीपोरा में दो आतंकियों को किया था ढेर

अभी चार दिन पहले ही रविवार को उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा स्थित वाटनिरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। मारे गए दोनों आतंकियों ने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर अहमद शेख की गत 8 जुलाई 2020 की हत्या कर दी थी। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान आजाद शाह और आबिद हक्कानी के रूप में हुई। आतंकी आबिद लश्कर-ए-तैयबा संगठन का जिला कमांडर था जबकि आतंकी आजाद भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल था। इन आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।

उड़ी सेक्टर के आसपास तलाशी अभियान में धरा गया पुराना आतंकी

बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह में उड़ी सेक्टर के आसपास के इलाकों में सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस क्रम में शनिवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 19 साल तक चली तलाश के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार रियासी के अरनास का निवासी दुल्ला उर्फ जमील तीसरा पूर्व आतंकवादी है, जिसे पिछले 11 दिनों में किश्तवाड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद छापा मार दुल्ला को गिरफ्तार किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!