पुलिसकर्मियों के बेटे खिला रहे थे आइपीएल मैच पर सट्टा, दो गिरफ्तार

भोपाल ।

कोलार पुलिस ने आइपीएल के मैच पर सट्टा लगाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि पिता-पुत्र समेत चार अन्य आरोपित फरार हैं। खास बात ये है कि पकड़े गए आरोपितों के पिता एसएएफ और रेडियो पुलिस में काम करते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सलैया स्थित बहुमंजिला इमारत के फ्लैट से एक एलइडी टीवी, लैपटॉप, 15 मोबाइल, दो रजिस्टर, आठ मोबाइल चार्जर, केलकुलेटर, टीवी रिमोट, एयरटेल का वाइ-फाइ उपकरण जब्त किया गया है। जब्त रजिस्टर में 25 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब भी मिला है। पुलिस अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुट गई है।

कोलार थाना के एसआइ जय कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि रायल चैलेंजर बैंगलोर और राजस्थान रायल के बीच हो रहे आइपीएल के मैच पर सट्टा खिलवाया जा रहा है। सूचना पर दानिश कुंज कोलार पुलिया के पास से एक युवक को संदेह में हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान जवाहर चौक निवासी अनुज कटियार (24) के रूप में हुई। उसके पास दो मोबाइल व सट्टे के लेन-देन का हिसाब मिला। पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह हेमराज साहू, शुभम साहू, पीयूष ठाकुर, दीपक सिंह उर्फ एडी तथा विक्की राजपूत के लिए काम करता है। उसने बताया कि सट्टे का संचालन सलैया के पास आकृति रिट्रीट शकुंतलम हाइराइज बिल्डिंग के द्वितीय मंजिल पर स्थित फ्लैट से होता है। आरोपित अनुज के साथ पुलिस फ्लैट पर पहुंची। जहां दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन चार लोग छत के माध्यम से भागने लगे। इनमें पुलिस एक को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई। उसकी पहचान बाणगंगा टीटी नगर निवासी पीयूष ठाकुर (22) निवासी के रुप में हुई। पुलिस गिरफ्त में आए अनुज व पीयूष पुलिसकर्मियों के बेटे है। जबकि बाकी अन्य भागने में सफल हो गए।

शुभम चला रहा था गैंग
पुलिस के मुताबिक मुख्य सटोरिया शुभम साहू है। वह अभी भोपाल में नहीं है। उसी के निर्देश पर उसके पिता हेमराज साहू, पीयूष ठाकुर, दीपक सिंह उर्फ एडी तथा विक्की राजपूत सट्टा लेते हैं। शुभम की न्यू मार्केट में समोसा-कचौरी की दुकान है। बताया जाता है कि वह पहले भी सट्टे में पकड़ा जा चुका है। उसने अनुज, पीयूष, विक्की व दीपक को सैलरी पर रखा था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!