मुख्तियार के साथी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।

• मुख्तियार के साथी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।
• आरोपीगण भूमि के अवैध कब्जो के कई प्रकरणों में शामिल थे ।
• थाना विजयनगर के प्रकरण में थे आरोपी फरार।
• आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित किया गया है ईनाम।
• पुलिस अधीक्षक पूर्व के द्वारा फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र इन्दौर शहर के द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना-विजयनगर के अपराध क्रमांक- 300/19 धारा- 447, 445, 448, 506 , 384, 427,34 भा.द.वि. में फरार आरोपी फारूख शेख पिता स्व. चांद शेख उम्र 47 वर्ष नि- 567 संजोगपुरी कालोनी रिंग रोड खजराना इंदौर एंव यासीन पिता फारूख शेख उम्र 24 वर्ष नि- 567 संजोगपुरी कालोनी रिंग रोड खजराना इंदौर वर्तमान में नंदननगर नाले मदीना मस्जिद के पास रहकर फरारी काट रहे थे, जो की आरोपी फारूख शेख का ससुराल है । दोनों ही आरोपी विजय नगर क्षेत्र में आरोपी मुख्तियार के साथ मिलकर लोगों को डरा धमका कर फ्लेट व जमीन पर कब्जा कर खुद फर्जी तरीके से बेचा करते थे तथा विजय नगर क्षेत्र में लोगों की सम्पत्ती के लेन देन में भी लोगों डरा धमका कर कमीशन प्राप्त किया करते थे, सूचना पर एक टीम को लगातार सर्चिंग करवाकर आरोपी की तलाश कराई गई, आरोपीयों को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया ।
उक्त दोनो आरोपी फारूख शेख पिता स्व. चांद शेख नि- 567 संजोगपुरी कालोनी रिंग रोड खजराना इंदौर एंव यासीन पिता फारूख शेख नि- 567 संजोगपुरी कालोनी रिंग रोड खजराना इंदौर अप. क्रमांक-300/19 धारा-447, 445,448,506,384,427,34 भा.द.वि. थाना- विजयनगर में पंजीकरण दिनांक से फरार चल रहे थे ।
उक्त दोनो आरोपीयों कि अन्य कई मामलो में फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके संबध में जानकारी प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी फारुख से पुछताछ में बताया कि वह गैरेज का काम करता है तथा फारुख गैरेज के नाम से संजोगपुरा इंदौर में गैरेज है एवं गैरेज के साथ-साथ प्लॉट बेचने खरीदने का काम करता है एवं उससे कमीशन भी लेता है, एवं राधाकुंज प्लाट की खरीदी-बिक्री में भी वह मौजुद रहा है तथा मुख्तियार के घर के पास में ही रहता है तथा मुख्तियार की गाड़ी सुधारने का काम भी उसी के गैरेज पर करवाया जाता था, गाड़ी सुधरवाने के दौरान ही मुख्तियार से परिचय हुआ था।
दूसरे आरोपी यासिन ने पुछताछ में बताया कि वह जिम ट्रेनर है तथा रोयल फिटनेस जिम स्वर्णबाग विजयनगर में काम करता है तथा पिता के साथ में प्लॉट लेन-देन व दलाली का काम करता है एवं मुख्तियार उसका पड़ोसी है तथा मुख्तियार से जान-पहचान प्लॉटों की लेनदेन व कब्जों के दौरान हुई थी तब से मुख्तियार के साथ काम करता था दोनों आरोपियों से थाना विजयनगर के प्रकरण में गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर के द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!