छत्तीसगढ़ में सीएम पद की सियासत, 15 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में डेरा

रायपुर ।

पंजाब कांग्रेस की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का हल्ला तेज हो गया है। दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन और कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद करीब 15 दिन शांत रहे विधायक फिर सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में करीब 15 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। ये विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चा पर विराम लगाने की मांग करेंगे। इन विधायकों का नेतृत्व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह कर रहे हैं।

कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन और कुछ विधायक होटल में रुके हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। बृहस्पत ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है।

आलाकमान को विधायकों ने अपने निर्णय के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना बृहस्पत ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री बघेल के समर्थन में विधायकों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसमें तीन मंत्रियों को छोड़कर करीब 52 विधायकों ने हस्ताक्षर करके सहमति दी है।

दिल्ली में क्या हो रहा देखने गए होंगे विधायक: सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायकों के दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रजातंत्र है और कांग्रेस एक खुला मंच है। शीर्ष नेतृत्व लोगों को मुलाकात का समय देते हैं। इन विधायकों को अगर समय दिया गया होगा तो मुलाकात होगी। सिंहदेव ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर क्या चर्चाएं थी। इसमें छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं है।

एक बदलाव की बात थी, होगी या नहीं होगी यह बाद की बात है, लेकिन वह बात खुल गई है। पिछली बार जब विधायक दिल्ली गए थे तो इस बात पर चर्चा हो गई थी। हो सकता है कि विधायक अपनी बात रखने गए हों। दिल्ली में क्या हो रहा है, वह देखने गए हों।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!