ममता बनर्जी के लिए सबसे अहम उपचुनाव, वोटिंग शुरू, 3 अक्टूबर को रिजल्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तीन सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है।भवानीपुर के साथ ही मुर्शिदाबाद की जंगीपुर और शमशेरगंज सीटों पर वोटिंग जारी है। सभी की नजर भवानीपुर पर है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। ममता बनर्जी पिछले विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट हार गई थीं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनके लिए यहां जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि भवानीपुर Bypoll पर पूरे देश की नजर है। यहां से भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल, तो माकपा ने श्रीजीब बिस्वास को मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सीटों का नतीजा 3 अक्टूबर को आएगा।

तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6,97,164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी। अप्रैल में दो उम्मीदवारों की मौत के बाद जंगीपुर और समसेरगंज में मतदान रद्द करना पड़ा था। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

सुबह से ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कई बूथों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों को कोविड​-19 दिशानिर्देशों के तहत मास्क और सैनिटाइटर के साथ स्टॉक किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!