तालिबान ने भारत से कहा, शुरू करें विमान सेवा, डीजीसीए को लिखी चिट्ठी

काबुल ।

अफगानिस्तान पर जबरन कब्जा कर सरकार बनाने वाले तालिबान ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) को एक पत्र लिखा भारत और अफगानिस्तान के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। इस्लामिक अमीरात घोषित होने के बाद अफगानिस्तान की ओर से यह पहली आधिकारिक पत्र लिखा गया है। तालिबान सरकार की ओर से मिले इस पत्र के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इस संबंध में लिए फैसले को लेकर समीक्षा की जा रही है।

15 अगस्त से बंद है विमान सेवा

गौरतलब है कि तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद से ही भारत ने वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया है। भारतीय नागरिकों को वहां से लाने के लिए बचाव अभियान के तहत केवल कुछ विशेष विमानों को काबुल हवाई अड्डे पर भेजने की मंजूरी दी गई थी।

तालिबान सरकार के उड्डयन मंत्री ने लिखा पत्र

तालिबान सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री अल्हज हमीदुल्लाह अखुनजादा की ओर से यह पत्र भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को लिखा गया है। अब खुलासा हुआ है कि यह पत्र 7 सितंबर को भी भेज दिया गया था। अखुनजादा ने इस पत्र में कहा है कि हाल ही में काबुल हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा था और अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन कतर से हमारे भाइयों की तकनीकी मदद से हवाई अड्डा एक बार फिर शुरू हो चुका है और 6 सितंबर को इस संबंध में सभी हवाईअड्डा कर्मियों को NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया था। इस पत्र का उद्देश्य दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही को बहाल करना और हमारी राष्ट्रीय एयरलाइंस को अफगानिस्तान के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने में सक्षम बनाना है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!