CM चन्नी ने आज बुलाई आपात बैठक, विधायकों का दावा, आज सिद्धू को मना लेंगे

चंड़ीगढ़ ।

पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन खास हो सकता है क्योंकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंकाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। सिद्धू से मिलने के बाद दो कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि एक-दो छोटे-छोटे मुद्दे हैं, जिन पर गलतफहमी के कारण विश्वास टूटा और यह कोई बड़ी बात नहीं है और बुधवार को यह पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा और परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि एक-दो छोटे-छोटे मुद्दे हैं, आपस में गलतफहमी की वजह से विश्वास टूटा। कोई बड़ी बात नहीं है, बुधवार को सारा मसला सुलझ जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी कहा कि एक दो मुद्दे हैं, बात हो गई है। कई बार गलतफहमी हो जाती है, हम उन्हें जल्द बात कर लेंगे।

पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, उधर सिद्धू का इस्तीफा

मंगलवार को ही पंजाब में नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया था और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया था, साथ ही प्रदेश में आला अधिकारियों की नियुक्ति का भी फैसला किया गया था। इसकी घोषणा के कुछ देर बाद ही सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि समझौता करने से व्यक्ति का चरित्र बदल जाता है। अचानक सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब की सियासत में तूफान खड़ा हो गया। सिद्धू के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक अस्थिर व्यक्ति हैं, पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए सिद्धू फिट नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!