आज कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर पाए जिग्नेश मेवानी

नई दिल्ली| आज दिल्ली में एक कार्यक्रम के तहत सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस के साथ आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा की। यहां कार्यक्रम के दौरान कन्हैया कुमार ने कांग्रेस तो ज्वाइन कर ली लेकिन जिग्नेश ने कांग्रेस पार्टी की औपचारिक सदस्यता नहीं ली। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है।
मीडिया से बातचीत में जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वे तकनीकी कारणों से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वे अभी गुजरात में निर्दलीय विधायक हैं और अगर कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो वे विधायक नहीं रह पाएंगे। हालांकि जिग्नेश ने आगे कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ हैं और उसी के तहत आगे कार्य करते रहेंगे। जिग्नेश ने ये भी कहा कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ ही मैदान में उतरेंगे। 
वहीं, दूसरी तरफ कन्हैया कुमार ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस देश का सबसे मजबूत विपक्ष है और अगर कांग्रेस नहीं रहा तो देश भी नहीं रह पाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!