अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात

कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में सबसे अधिक परेशान देश अमेरिका है। वैश्विक मामलों का आंकड़े की लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका ही है। यहां सबसे अधिक संक्रमण के मामलों के साथ सबसे अधिक मौतें भी हो रही हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण अमेरिका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य प्रणाली गंभीर संकट में है। इस क्रम में यहां कोरोना वैक्सीन फाइजर के बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है।

यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की प्रमुख रोशेल वालेंस्की ने कहा कि कुछ राज्यों को राशन आधारित चिकित्सा इंतजाम करना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कौन वेंटिलेटर पर जा रहा है या किसे आइसीयू बेड की जरूरत है? सीबीसी के ‘फेस टू नेशन’ कार्यक्रम में वालेंस्की ने कहा, इन मुद्दों पर चर्चा करना कोई आसान काम नहीं है। हम यह नहीं चाहते कि हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र को इन स्थितियों का सामना करना पड़े।

इदाहो और अलास्का जैसे राज्यों ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो अस्पतालों में राशन आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू की जा सकती है। मोंटाना में भी एक बड़े अस्पताल ने संकटकालीन देखभाल मानक लागू किया है, जिसके तहत इस बात पर विचार किया जाता है कि इलाज करने में किसे प्राथमिकता दी जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये उपाय पूरे राज्य में लागू किए जा सकते हैं।

अमेरिका की जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया गया। अब तक दुनिया भर में संक्रमण के कुल 231,808,663 मामले आ चुके हैं और 4,747,726 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि दुनिया भर में इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है और अब तक कुल 6,088,716,731 डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं अमेरिका कोरोना संक्रमण की चपेट में है और यहां अब तक 42,931,259 मामले आ चुके हैं और 688,032 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!