कनाडा- सभी उड़ानों से पाबंदी हटी, एहतियाती उपायों के साथ कर सकते हैं यात्रा

ओटावा । भारत से कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। कनाडा सरकार ने रविवार को भारत से आने वाली उड़ानों पर लगी पाबंदी को हटा लिया है। यह पाबंदी कोरोना के चलते लगाया गया था। कनाडा ने अब भारत से आने वाली सभी डायरेक्ट कमर्शियल और प्राइवेट पैसेंजर फ्लाइट्स पर बैन हटाने की मंजूरी दे दी। कनाडा जाने वाले यात्रियों को कुछ एहतियाती उपायों के साथ यात्रा कर सकते हैं। इसमें यात्रियों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। एयर कनाडा से 27 सितंबर (सोमवार) को भारत से अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की उम्मीद है, जबकि एयर इंडिया 30 सितंबर से कनाडा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर देगी।
कनाडा के नए दिशा निर्देश के तहत यात्रियों के पास निर्धारित प्रस्थान समय के 18 घंटे के भीतर दिल्ली हवाई अड्डे पर अनुमोदित जेनेस्ट्रिंग प्रयोगशाला से एक निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट होनी चाहिए। तभी फ्लाइट पर चढ़ने की इजाजत दी जाएगी। फुली वैक्सीनेटेड यात्रियों को संबंधित जानकारी अराइवकैन मोबाइल एप या वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों ने ऐसा किया है और जो इसे पूरा नहीं करेंगे, उन्हें बोर्डिंग नहीं करने दिया जाएगा। भारत के यात्री जो अप्रत्यक्ष मार्ग से कनाडा की यात्रा कर रहे हैं, उनके पास भारत को छोड़कर किसी अन्य तीसरे देश की निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट होनी चाहिए। यह जांच प्रस्थान के 72 घंटे के भीतर करवानी होगी। कनाडा ने बुधवार को भारत से आने वाली तीन सीधी उड़ानों में यात्रियों का परीक्षण करने के बाद यात्रा प्रतिबंध हटा लिया। जब अधिकारियों ने कोविड -19 के लिए इन उड़ानों में यात्रियों के आगमन पर जांच की, तो वे सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!