चुनाव से पहले गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली| गोवा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फेलेरो सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि फेलेरो टीएमसी ज्वॉइन करेंगे और इसको लेकर बातचीत जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम लुइजिन्हो फेलेरो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान करेंगे। फेलेरो का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विवाद चल रहा है जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया है।

खबरों की मानें तो टीएमसी फेलेरो के संपर्क में है। दरअसल, अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में टीएमसी भी मैदान में उतरना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक टीएसमी फेलेरो को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना सकती है। खुद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इसका ऐलान किया है कि टीएमसी गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

हाल ही में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और प्रसून बनर्जी की टीम ने गोवा का दौरा भी किया था। इसके अलावा प्रशांत किशोर की आईपैक के सदस्य भी गोवा में ग्राउंड वर्क के लिए पहुंच चुके हैं। 
गोवा में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के अलावा आम आदमी पार्टी भी यहां मुकाबले में है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!