श्रीनगरः 13 साल बाद डल झील के ऊपर एयर शो, वायुसेना के जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

वायुसेना के जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल झील के ऊपर हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को रोमांचित कर दिया। यहां पर वायुसेना ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के तहत एयर शो का आयोजित किया।

सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम ‘आईएएफ के राजदूत’ ने 13 साल बाद घाटी में प्रदर्शन किया है। इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के कई विमानों का फ्लाईपास्ट शामिल था। प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील के किनारे स्थित एस.के. इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में वायुसेना के एयर शो को हरी झंडी दिखाई।

इस बीच SKICC की ओर जाने वाली सभी सड़कों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास इस समारोह में शामिल होने के लिए वैध पास है, उन्हें ही उचित जांच के बाद एयर शो स्थल पर जाने की इजाजत है।

इस शो में भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों का फ्लाई पास्ट शामिल है। दर्शकों में ज्यादातर संख्या स्कूली बच्चों की है, जिन्होंने पैरा-मोटर उड़ान और भारतीय वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम ‘आकाश गंगा’ के कारनामे देखे। कई स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी डल गेट और आसपास के क्षेत्रों से इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारूक अब्दुला, कई केंद्रीय मंत्री, वायुसेना, थलसेना, पुलिस तथा नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी एयर शो स्थल पर मौजूद रहे। इस मौके पर ‘गिव विंग्स टू योर ड्रीम्स’ (Give Wings to Your Dreams) नामक शीर्षक से यहां पर भारतीय वायुसेना के इतिहास को उजागर करने के लिए एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई और शिक्षित युवाओं को सेवाओं में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!