आज शाम 4.30 बजे होगा मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह, अमरिंदर के करीबी मंत्रियों की हटाया जाना तय

चंडीगढ़ ।पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपा से मुलाकात की। रविवार को शाम 4.30 बजे शपथग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल ने सहमति दे दी है। इसके पहले चन्नी ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ देर रात तक मंत्रिमंडल को लेकर मंथन किया। चन्नी आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नई कैबिनेट पर चर्चा की थी। नए मंत्रिमंडल में कैप्टन के 5 विधायक की मंत्री पद से छुट्टी होने जा रही है। 
चन्नी मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे दिखाई दे सकते है।रेस में ब्रह्म मोहिन्दरा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, राजा वरिंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह,परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा हैं। सिद्धू के करीबी परगट सिंह फिलहाल पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिलजियान पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। 
बताया जा रहा है कि चन्नी और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर चली चर्चा के बाद सामने आया कि पिछली अमरिंदर सिंह सरकार के कुछ मंत्रियों को छुट्टी लगभग तय है। कहा जा रहा है कि अमरिंदर बेहद खास गुरप्रीत सिंह कांगड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (खेल मंत्री) और साधु सिंह धर्मसोत (सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री) को कैबिनेट से हटाया जा सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!