गर्मी थी, 10 मिनट में 1.5 लीटर कोकाकोला पी गया युवक, गैस बनने से 6 घंटे बाद हुई खौफनाक मौत

बीजिंग । क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कोल्डड्रिंक  पीना पसंद है? दुनिया में, खासकर ब्रिटेन में लोगों की डेली डाइट में कोल्ड ड्रिंक शामिल है। कई लोग हर दिन कई लीटर कोल्ड ड्रिंक पी जाते हैं। लेकिन हाल ही में चीन के एक शख्स की मौत कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से हो गई। बताया जाता है कि एक लड़के ने मात्र 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला पी लिया। इसके बाद उसके शरीर में काफी गैस बन गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई। चीन के लोकल मीडिया में छपी खबर के मुताबिक़, यहां रहने वाले एक आदमी की मौत कोल्डड्रिंक पीने से हो गई है। इस शख्स ने 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोक पी लिया था। 
लोगों ने बताया कि उसे गर्मी लग रही थी इस कारण उसने कोक की डेढ़ लीटर की बोतल खरीदी और उसे पी गया। कोक पीने से उसके शरीर के अंदर गैस बन गई और उसकी मौत हो गई। 22 साल के इस युवक को बीजिंग के चाओयांग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोल्ड्रिंक पीने के 6 घंटे के अंदर ही उसका खौफनाक अंत हो गया। बताया जाता है कि इन दिनों चीन में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस कारण शख्स ने डेढ़ लीटर कोका कोला की बोतल खरीदी और उसे गटक गया। इसके बाद अचानक उसकी दिल की धड़कन बढ़ गई और उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया। उसकी सांस भी तेज हो गई। पेट में काफी दर्द के कारण उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां 18 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। 
चिकित्सकों का कहना है कि पेट में गैस बनने के कारण उसकी जान चली गई। क्लिनिक एंड रिसर्च इन हेप्टोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, जल्दी-जल्दी कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से उसके इंटेस्टाइन में गैस बन गई थी। साथ ही पेट की नली में भी गैस घुस गई थी। इसके कारण उसके लिवर में ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाई। जिसके कारण लिवर में शॉक लगा और शख्स की जान चली गई। कोल्ड ड्रिंक  पीने के मात्र 18 घंटे में ही शख्स की मौत हो गई। हालांकि, लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रो। नाथन देवीएस के मुताबिक़, ऐसा किसी तरह संभव नहीं है। डेढ़ लीटर कोकाकोला पीने से किसी की मौत नहीं हो सकती।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!