टॉप चीनी क्लोदिंग ब्रांड ने बच्चों के कपड़ों पर छापी भारत विरोधी बातें, महिला की शिकायत पर मांगी माफी

बीजिंग। भारत विरोधी और भद्दे मैसेज प्रिंट कराने वाले चीन के मशहूर क्लॉदिंग ब्रांड जेएनबीवाई ने अब अपने किए के लिए माफी मांगी है। कंपनी के बच्चों के लिए तैयार किए गए अपने क्लॉदिंग प्रोडक्ट पर ‘वेलकम टू हेल’ और ‘लेट मी टच यू’ जैसे शब्द लिखे हुए थे। 
चीनी सोशल मीडिया पर एक मां ने इसी सप्ताह इन कपड़ों को लेकर शिकायत की और उनके बायकॉट की अपील की। इसके बाद जेएनबीवाई ने माफी मांगी और उन कपड़ों को मार्केट से वापस ले लिया। महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की- वेलकम टू हेल (जहन्नुम में आपका स्वागत है)। माफ कीजिए? आप किसका स्वागत कर रहे हैं। ये तस्वीरें यातना की हैं और इसे चार साल के एक बच्चे द्वारा पहना जाना है। बस इसके बारे में सोचकर मुझे परेशानी होती है।
महिला की पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद एक यूजर ने भारत विरोधी तस्वीरों वाले प्रोडक्ट को शेयर किया। इसमें अंग्रेजी में लिखा हुआ था कि पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है। मैं इस बंदूक को लेकर उन पर गोलियां चला दूंगा। चीन के सरकारी अखबार की रिपोर्ट में कपड़ों पर छपे इन प्रिंट्स को अनुचित और भयानक करार दिया गया है, लेकिन भारत विरोधी तस्वीरों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 
शिकायत करने वाली महिला की पहचान मोगू मोगू के तौर पर हुई है। महिला ने चीनी सोशल मीडिया पर लिखा कि उसके परिवार ने अपने चार साल बेटे के लिए एक शर्ट खरीदी। महिला ने सफेद रंग की शर्ट की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें तस्वीरों और शब्दों को काले रंग से लिखे हुए देखा जा सकता है। उसे कपड़ों पर लिखे शब्दों का अर्थ बाद में पता चला, क्योंकि इस शर्ट को बच्चे के दादा-दादी ने खरीदा था, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। घटना के सामने आने के बाद कंपनी ने लाइफस्टाइल शेयरिंग ऐप पर माफी मांगी है। 
ग्राहक सेवा ने ब्रांड के आधिकारिक टी-मॉल स्टोर पर कहा डिजाइन की वजह से ग्राहकों को हुई चिंता के लिए हम माफी मांगना चाहते हैं। कंपनी ने यह नहीं बताया कि कपड़ों पर अनुचित शब्द और तस्वीर कैसे छप गए। पूर्वी चीन के हांग्जो शहर में स्थित कंपनी खुद को चीन में सबसे प्रभावशाली डिजाइनर ब्रांड फैशन हाउस के रूप में बताती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!