त्रिपुरा: आपसी संघर्ष में बीएसएफ के दो जवानों की मृत्यु, एसआइ जख्मी

अगरतला ।

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार को आपसी संघर्ष की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मृत्यु हो गई और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हवलदार शहीद सिंह की गोमती जिले के खगराचारी में बीएसएफ चौकी पर 20वीं बटालियन के सिपाही प्रताप सिंह से किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। सिपाही ने अपने सीनियर को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राम कुमार मौके पर पहुंचे और प्रताप को शांत करने की कोशिश की तो कांस्टेबल ने उन पर भी गोली चला दी। संतरी ड्यूटी पर तैनात अभिमन्यु सिंह ने प्रताप सिंह पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

अगरतला से 155 किलोमीटर दक्षिण में घटी इस विचित्र घटना की जांच के लिए एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस और बीएसएफ अधिकारी इस घटनास्थल पर पहुंच गए। बता दें कि जवानों का तनाव और आपसी विवाद कई बार अपने ही साथियों की मौत का कारण बना है। छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्‍मू कश्‍मीर हो या फिर भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बार्डर से भी जवानों के आपस में संघर्ष की घटना सामने आ चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!