टाटा और एयरबस मिलकर बनाएंगे C-295 एयरक्राफ्ट, 20 हजार करोड़ के सौदे पर हुए हस्ताक्षर

टाटा और एयरबस ने 20 हजार करोड़ रुपए के डील पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत एयरफोर्स के लिए 56 C-295 ट्रांसपोर्ट एयर क्राफ्ट का निर्माण किया जाएगा। ये देश के इतिहास का सबसे बड़ा निजी कंपनी को मिला मिलिट्री मैन्यूफैक्चरिंग ऑर्डर है।

इस डील में 40 एयरक्राफ्ट देश में ही एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की सहयोगी कंसोर्सियम द्वारा बनाए जाएंगे। इन एयरक्राफ्ट्स को दस साल के अंदर बनाया जाएगा। एयरबस सबसे पहले 16 एयरक्राफ्ट तैयार करेगी। C-295 एयरक्राफ्ट अब Avro-748 प्लेन की जगह लेंगे।

एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा लिमिटेड संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर काम मेक इन इंडिया के अंतर्गत होगा। वायुसेना में Avro-748 एयरक्राफ्ट्स 1960 के दशक में शामिल हुए थे। ऐसे में इन्हें बदलने की जरूरत थी। इन एयरक्राफ्ट्स को रिप्लेस करने की योजना कई सालों से बन रही थी। जिस पर अब अमल हुआ है।

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने साल 2012 में 56 नए एयरक्राफ्ट्स को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। देश में सेफ्टी उपकरणों को खरीद के लिए एक्सेप्टेंस ऑफ नेसिसिटी का प्रस्ताव काउंसिल के पास भेजा जाता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!