इंटरनेट आजादी पर पाबंदी लगाने वाले देशों की सूची में टॉप पर चीन-पाकिस्तान, जानें भारत किस स्थान पर ?

वाशिंगटन स्थित फ्रीडम हाउस की ओर से जारी ”फ्रीडम ऑन द नेट 2021: द ग्लोबल ड्राइव टू कंट्रोल बिग टेक” हेडिंग से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैश्विक स्तर पर इंटरनेट की स्वतंत्रता में लगातार 11वें वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में जारी रैंकिंग में चीन और पाकिस्तान पाबंदी लगाने वाले टॉप के 10 देशों में शामिल हैं। ‘द ग्लोबल ड्राइव टू कंट्रोल बिग टेक’ की रिपोर्ट में पाकिस्तान में इंटरनेट को लेकर जारी किए गए नियमों पर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, चीन और पाकिस्तान में इंटरनेट की स्वतंत्रता में गिरावट आई है।

अमेरिकी संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बनाए गए ये नियम साइबर स्वतंत्रता के लिए घातक हैं। नए नियम में प्रावधान है कि सोशल मीडिया कंपनियों को 5 लाख से अधिक यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा मांगने पर सरकार को सौंपना होगा। वहीं सोशल मीडिया कंपनियों को देश में एक या एक से अधिक डेटा सर्वर बनाना होगा । रिपोर्ट में इस बता का भी जिक्र है कि म्यांमार, बेलारूस और युगांडा में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका को लेकर रिपोर्ट में जानकारी दी गई है, ”नवंबर 2020 के चुनावों के बारे में झूठी और कॉन्सपिरेसी वाली सामग्री को प्रचारित करके अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था की नींव हिला दी गई। ”

वैश्किव सूची में चीन को 10 अंक मिले हैं जबकि ईरान को 16 अंक दिए गए हैं। म्यांमार को 17, क्यूबा को 21, वियतनाम 22, सऊदी अरब 24, मिस्र 25, संयुक्त अरब अमीरात 26, यूथोरिया 27 जबकि भारत को 49 अंक दिया गया है। भारत इस सूची में 31वें स्थान पर है। देशों को दिए गए अंक इंटरनेट की आजादी का स्तर बताते हैं। जिन देशों को 0 से लेकर 39 अंक मिला है उसका मतलब है कि वहां पर इंटरनेट की आजादी नहीं है। वहीं 40 से 69 अंक मिलने वाले देशों में आंशिक आजादी की बात कही गई है जबकि 70 से ज्यादा अंक वाले देशों को इंटरनेट पर आजादी की श्रेणी में रखा गया है।

ये हैं सबसे अधिक खराब स्थिति वाले 10 देश

  • चीन
  • ईरान
  • म्यांमार
  • क्यूबा
  • वियतनाम
  • सऊदी अरब
  • पाकिस्तान
  • मिस्र
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • इथियोपिया

10 देश जहां है खुली आजादी

  • आइसलैंड
  • एस्तोनिया
  • कनाडा
  • कोस्टा रिका
  • ताइवान
  • जर्मनी
  • फ्रांस
  • यूके
  • जॉर्जिया
  • जापान
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!