कांग्रेस ने कसा बीजेपी पर तंज, कोरोना मृतक परिजनों को पांच लाख रुपए दे सरकार

कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की कोरोना प्रबंधन की लचर नीति के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है इसलिए मृतक परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त स्तर पर अस्पताल में वेंटीलेटर आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जिसके कारण लोगों की मृत्यु हुई है। सरकार इसके लिए जिम्मेदार है इसलिए प्रत्येक मृतक परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने कोरोना मृतक परिजनों को 50 हज़ार रुपये देने की बात उच्चतम न्यायालय में कही है। उन्होंने कहा कि यह राशि बहुत कम है और इतना पैसा मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने पर ही खर्च हो जाते हैं। प्रधानमंत्री केयर्स फंड का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सरकार के पास 50 करोड रुपए से अधिक की राशि आई है और उसका कहीं कोई हिसाब नहीं है।

यह राशि कोरोना के नाम से आई है इसलिए कोराना मृतकों के परिजनों को इस निधि से भी पैसा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हुई मौत का आंकड़ा छिपाया नहीं जाना चाहिए और इसको लेकर सर्वेक्षण भी कराया जाना चाहिए। देश में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी गई है, लोगों का कारोबार खत्म हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!