PM मोदी का देशवासियों को तोहफा, अब हर भारतीय को मिलेगा यूनिक हेल्थ ID कार्ड…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देशवासियों को उनके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (PM-DHM) नई योजना शुरू कर रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस योजना के तहत हर भारतीय को एक यूनिक हेल्थ आईडी (unique health ID) मिलेगी जिससे व्यक्ति के शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी डिजिटल तौर पर मिल जाएगी।

अभी यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली, लक्षद्वीप और लद्दाख में चल रही है। इससे पहले यह योजना राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नाम से चल रही थी। इसे प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2020 को शुरू किया था।

यूनिक हेल्थ ID कार्ड के फायदे

सरकारी सूत्रों के मुताबिक हेल्थ आईडी कार्ड में 14 अंकों की यूनिक ID मिलेगी।
व्यक्ति का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा और यह रिकॉर्ड सेन्ट्रल सर्वर से जुड़ा रहेगा।
देश में कहीं भी इलाज के लिए जाने पर कार्ड से डॉक्टर को संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
इससे हर बार नए या फिर से टेस्ट कराने का पैसा और वक्त बचेगा।
PM-DHM में संबंधित की सहमति के बाद उसका डॉटा इन्क्रिप्शन के साथ सेन्ट्रल नेटवर्क पर स्टोर रहेगा।
यह डाटा भी डॉक्टर उसकी इजाजत के बिना नहीं देख सकता।
इसके लिए पहले मोबाइल पर OTP आएगा और इस OTP को डालने के बाद ही डॉक्टर उसे देख सकेगा लेकिन डॉक्टर इसे संपादित या कॉपी नहीं कर सकता।
इस योजना के शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति मिशन की वेबसाइट पर जाकर हेल्थ आईडी बना सकते हैं।
सरकारी और निजी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और कॉमन सर्विस सेंटर पर भी कार्ड बनवाए जा सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!