छग पाठ्य पुस्तक निगम का दावा- सभी शासकीय स्कूलों में शत फीसद पाठ्य पुस्तकें वितरित

रायपुर । छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का दावा है कि प्रदेश में इस समय सभी शासकीय स्कूलों में शत फीसद पाठ्य पुस्तकें वितरित किया जा चुका है। राज्य के सभी 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में स्कूल स्तर पर 14 जून तक, सभी 4694 शासकीय हाईस्कूलों में हाईस्कूल स्तर पर सात जुलाई तक एवं कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकें सभी 3206 संकुलों में संकुल स्तर पर 29 जुलाई तक विद्यालय खुलने की तिथि दो अगस्त से पूर्व पहुंचा दी गई है।अशासकीय विद्यालयों से मांग पत्र एवं वचन पत्र लेकर कक्षा एक से दसवीं तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों का वितरण लगातार किया जा रहा है। डिपो प्रबंधक निजी स्कूल संचालकों को फोन करके भी बुला रहे हैं। अंबिकापुर डिपो प्रबंधक गुलाबराम केरकेट्टा ने बताया कि कई निजी स्कूल संचालकों को दूरभाष पर संपर्क कर पुस्तकें प्राप्त करने का आग्रह किया।
ऐसे स्कूलों में सरस्वती विकास हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़, मदरसा एजीएम स्कूल अंबिकापुर, रायल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल खाड़ा भैयाथान शामिल हैं। इसी तरह राजनांदगांव डिपो प्रभारी नीलिमा बडगे ने बताया कि सांई पब्लिक स्कूल लाखोली, राजनांदगांव, स्वामी विवेकानंद स्कूल सुरगी, राजनांदगांव सन साइन एकादेमी करीभदर, बालोद के स्कूल संचालकों को डिपो में बुलाकर पुस्तकें प्रदाय की हैं।रायगढ़ डिपो प्रभारी दिनेश मिर्चे ने बताया कि एनडीबीए एमएस सुआताल, गुरुनानक हाईस्कूल रायगढ़, गुरु द्रोण हाईस्कूल रायगढ़ के स्कूल संचालकों को डिपो में बुलाकर पुस्तकें प्रदाय की हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!