थम नहीं रहा डेंगू का सिलसिला, कुछ राज्यों में स्वाइन और निपाह के भी मिले मामले

नई दिल्ली ।

कोरोना महामारी के बीच डेंगू, वायरल फीवर के साथ ही स्वाइन फ्लू और निपाह वायरस का घातक संक्रमण भी देश में फैल गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर CMHO के डाक्टर बीएस सेतिया ने राज्य में डेंगू के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में आज डेंगू के 21 मामले मिले जिनमें 5 मरीज छोटे बच्चे हैं। इसके साथ ही राज्य भर में अब कुल मामलों का आंकड़ा 328 हो गया है। वहीं अभी डेंगू के 22 सक्रिय मामले हैं इनमें से दो मरीज अस्पताल में भर्ती है बाकी घर में इलाज की सुविधा ले रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के CMO अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ में अभी डेंगू के कुल सक्रिय मामले 115 हैं जिसमें से 26 नए मामलों की पहचान बुधवार को हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इसके रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा अभियान चला रहे हैं। अस्पताल या अन्य किसी माध्यम से हमें जब डेंगू के मामले की जानकारी मिलती है तो टीम वहां जाती है और घर में एंटी-लार्वा स्प्रे करती है।

10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान

राजधानी दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान कारगर साबित हुआ। दिल्ली सरकार 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान बड़े स्तर पर चला रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू को लेकर कहा कि पिछले छह सालों के मुकाबले इस साल सितंबर में डेंगू के सबसे कम मामले आए हैं। एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस साल सितंबर के 20 दिनों में डेंगू के 87 मरीज मिले हैं, जबकि पिछले सालों में सितंबर में डेंगू के कई गुना ज्यादा मामले आए थे। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इसकी रोकथाम के लिए अधिकारी डेंगू की जांच करने घर-घर जा रहे हैं।

यूपी में बुखार से पांच जिलों में पांच की मौत

उत्तर प्रदेश मे वायरल और डेंगू से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी पांच मरीजों की जान चली गई। फीरोजाबाद में लाइनपार क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी 12 वर्षीय कबीर की सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। मथुरा में बुधवार को डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। मैनपुरी में कस्बा कुसमरा के नुनारी निवासी प्रशांत तिवारी की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एटा के गांव नासिरपुर निवासी 40 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। कासगंज के कस्बा सहावर में नौ वर्षीय बालक की बुखार से मौत हुई है। आगरा में वृद्धा की मौत हो गई।

स्वाइन बुखार की गिरफ्त में देश के कुछ राज्य

देश के कुछ राज्यों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) का प्रकोप भी देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि मिजोरम में एएसएफ के प्रकोप के बाद, अब त्रिपुरा में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कंचनपुर के एक सरकारी फार्म में बड़ी संख्या में सूअर मृत पाए गए हैं। केरल में निपाह वायरस का संक्रमण फैला है। जिससे 12 साल के बच्चे की मौत के बाद पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने केरल के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री जे. चिंचरानी से अनुरोध किया कि संक्रमण के और प्रसार और संभावित महामारी को रोकने के लिए राज्य में सुअर फार्मों को बंद किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!