बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, अभी होती रहेगी बारिश

उत्तर पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है जो रविवार तक जारी रहेगा। ये राज्य हैं गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य और बंगाल की खाड़ी से लगने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना है। यह प्रवाह 48 घंटों के दौरान पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। इसका प्रभाव ओडिशा में 26 सितंबर को देखने को मिलेगा और यहां बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हेा गई, एक शख्स बुरी तरह झुलस गया है। ये हादसे मुरैना और बैतूल में हुए। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को करनाल, बरवाला, जिंद में बारिश हो सकती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने के कारण पश्चिम बंगाल व इसके आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

बीते तीन दिनों से कोलकाता की सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा है। बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि यहां और बारिश होने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में दो डिप्रेशन बन रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके कारण न केवल कोलकाता बल्कि दक्षिण बंगाल, नार्थ व साउथ 24 परगना, हावड़ा और हुगली में भी बारिश की आशंका है। इसके अलावा झारखंड पर भी डिप्रेशन का असर दिखेगा। साथ ही इसका प्रभाव ओडिशा व छत्तीसगढ़ पर भी होगा।

नतीजतन कोलकाता व आसपास के इलाकों में बुधवार की बारिश के बाद मौसम में सुधार दिखेगा। अलीपुर मौसम विभाग ने सप्ताहांत में बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवात बनने की आशंका जताई है। दो चक्रवात बंगाल-ओडिशा तट की ओर बढ़ रहे हैं। एक के 26 सितंबर और दूसरे के 28 सितंबर को तटीय इलाकों से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, सोमवार को मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात भी बन सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!