भोपाल में रिश्वत लेते पकड़ाया बिजली विभाग का अधीक्षण यंत्री

भोपाल ।

लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने अधीक्षण यंत्री अजय प्रताप सिंह जादौन को एक लाख स्र्पये रिश्वत लेते पकड़ा है। गुरुग्राम निवासी एक कंपनी की ऊर्जा सलाहकार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जादौन ने 15 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। टोकन राशि के तौर पर उसने बुधवार को एक लाख रुपये लिए थे।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, सोहना रोड गुरुग्राम निवासी अस्मिता पाठक ने लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक से 20 सितंबर को शिकायत की थी कि वह दर्श रिन्युअल प्रालि के लिए ऊर्जा सलाहकार का कार्य करती हैं। कंपनी का सिंगरौली में 25 मेगावाट सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के चार्जिंग का काम है। चार्जिंग, विद्युत ठेकेदारी लायसेंस और कंपनी के 22 लाख रुपये के बकाया बिल की स्वीकृति के लिए जादौन ने 15 लाख की रिश्वत मांगी थी। जादौन ने पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये मांगे।

बुधवार दोपहर को पाठक सतपुड़ा भवन स्थित जादौन के तीसरी मंजिल पर बने कक्ष में रिश्वत की राशि लेकर पहुंची। जादौन ने कार्यालय समय के बाद अपने वाहन क्रमांक एमपी 09-सीजेड 1337 में यह राशि रखवाने को कहा।

कार्यालय के समय के बाद जादौन अपने साथ पाठक को लेकर कार तक गया और गाड़ी में रखे काले बैग में रिश्वत की राशि रखवा ली। इसके बाद जादौन काफी देर तक बाहर घूमता रहा। वह टोह ले रहा था कि कोई ट्रैप तो नहीं कर रहा है। जब वह संतुष्ट हो गया कि कोई नहीं है तो कार में बैठकर जाने लगा। इसी दौरान लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक सलिल शर्मा एवं सूर्यकांत अवस्थी की टीम ने उसे पकड़ लिया। मालूम हो, आठ जुलाई को ऊर्जा मंत्री ने जादौन के कार्यालय के निरीक्षण में काफी अनियमितता पाई थी। इस पर कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!