मध्‍य प्रदेश में बाघ का सामूहिक शिकार, आठ गिरफ्तार,अवशेष बरामद

बालाघाट।

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघ का शिकार करने का मामला सामने आया है। सोमवार को वन विभाग ने मंडला जिले के नैनपुर व बालाघाट जिले से आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया और मंगलवार को उनकी निशानदेही पर बाघ के अवशेष भी बरामद किए। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव ने बताया, सूचना मिली थी कि करीब 15 दिन पहले कुछ लोगों ने वन वृत्त नगरवाड़ा के अंतर्गत बाघ का सामूहिक शिकार किया है। वन विभाग की विशेष टीम वन क्षेत्र पहुंची और शिकार स्थल से बाघ का कंकाल और कुछ अवशेष बरामद किए।

इसके बाद धरपकड़ कर मंडला जिले कीनैनपुर तहसील और बालाघाट जिले की परसवाड़ा तहसील सहित नगरवाड़ा क्षेत्र से कुल आठ युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। कुछ युवकों पर पूर्व में भी शिकार के मामले पंजीबद्ध हैं। इनके पास से वन्य प्राणी के अवशेष जबड़े, पंजे और अन्य अंग मिलने पर शिकार की घटना की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 21 सितम्बर को वन विभाग द्वारा कुछेक युवकों को पकड़कर वन विश्राम गृह बीजाटोला परसवाड़ा लाकर पूछताछ की गई, मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय मीडिया टीम भी वन विश्राम गृह बीजाटोला पहुंची थी, जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव ने अल्प जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन पहले पोला त्योहार के नजदीक कुछेक लोगों द्वारा वन वृत्त नगरवाड़ा के अंतर्गत वनप्राणी बाघ का सामूहिक रूप से शिकार किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!