पटना में तेजस्‍वी यादव व मीसा भारती पर पांच करोड़ की ठगी की FIR, पैसे लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

पटन।

बिहार के पटना से यह बड़ी खबर है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव तथा उनकी बहन व राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती ) पर पटना के कोतवाली थाना में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनपर बीते लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट नहीं देने का आरोप लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव में टिकट के नाम पर ठगी का आरोप

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता व अधिवक्‍ता संजीव कुमार सिंह ने पटना के मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 18 अगस्त को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव व मीसा भारती तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश तथा राजेश राठौर सहित कुल छह लोगों को आरोपित बनाया गया। संजीव कुमार सिंह ने उनपर बीते लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। कहा है कि टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी की गई है।

रुपये वापस मांगने पर तेजस्वी ने हत्‍या की धमकी

कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि आरजेडी में उनसे लोकसभा चुनाव का टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठग लिए गए। टिकट भी नहीं दिया गया। फिर, बाद में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) का टिकट देने का गलत आश्वासन दिया गया। संजीव का आरोप है कि उन्‍होंने टिकट के लिए आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव और मदन मोहन झा को पांच करोड़ रुपये दिए थे। बाद में टिकट नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर तेजस्वी यादव ने हत्‍या की धमकी दी थी।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज

संजीव कुमार सिंह के मुकदमे में सीजेएम काेर्ट ने 16 सितंबर को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के माध्‍यम से कोतवाली थाना को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद बुधवार को यह एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

तेजस्‍वी यादव ने सफाई में कही ये बातें

इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तो सब साफ हो जाएगा। आरोप लगाने वाले से यह भी पूछना जरूरी है कि उसके पास पांच करोड़ रुपये कहां से आए। कानून अपना काम करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!