तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र में सुहैल शाहीन को नामित किया प्रतिनिधि

काबुल. अंतरराष्ट्रीय स्तर मान्यता पाने के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक और कोशिश की है. अफगान सरकार ने कतर में शांति वार्ता के दौरान तालिबान के प्रवक्ता रहे सुहैल शाहीन को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नामित किया है. इतना ही नहीं उसने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में बोलने की इजाजत भी मांगी है.तालिबान का फैसला उनके इस बयान के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह  संयुक्त राष्ट्र में विश्व नेताओं को संबोधित करना चाहते हैं. उधर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विश्व नेताओं से आग्रह किया है कि तालिबान का बहिष्कार ना किया जाए.अल थानी ने जोर देकर कहा, ‘तालिबान के साथ बातचीत जारी रखने की जरूरत है क्योंकि बहिष्कार से केवल ध्रुवीकरण होगा जबकि बातचीत से सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं.’ उन्होंने यह बयान उन राष्ट्राध्यक्षों की तरफ इशारा करते हुए दिया जो तालिबान से बातचीत करने में घबरा रहे हैं और अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता देने से कतरा रहे हैं.

तालिबान के विदेश मंत्री ने एंटोनियो गुटेरेस को लिखी चिट्ठी
तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को चिट्ठी भी लिखी. मुत्ताकी ने सोमवार को खत्म होने वाली महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान बोलने की मांग की. गुटेरेस के प्रवक्ता फरहान हक ने मुत्ताकी की चिट्ठी मिलने की पुष्टि की है.बता दें अफगानिस्तान की ओर से गुलाम एम. इसाकजई को इसी साल जुलाई में संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर मंजूरी मिली थी. हालांकि अशरफ की गनी की सरकार को अपदस्थ कर तालिबानियों ने उस पर कब्जा कर लिया. तालिबान के विदेश मंत्री ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा है कि इसाकजई का काम अब खत्म हो चुका है. अब वह अफगानिस्तान की अगुवाई नहीं करते हैं तो ऐसे में उन्हें हटाकर, तालिबान के प्रतिनिधि को जगह दी जाए.वहीं गुटेरेस के प्रवक्ता हक ने कहा कि जब तक क्रेडेंशियल कमेटी इस पर कोई फैसला नहीं करेगी तब गुलाम ही अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. हक ने कहा कि अफगानिस्तान की संयुक्त राष्ट्र सीट के लिए मिले अनुरोध को नौ सदस्यीय क्रेडेंशियल समिति को भेजा गया था. इस समिति में अमेरिका, चीन और रूस शामिल सदस्य हैं. इस मुद्दे पर सोमवार से पहले समिति की बैठक होने की संभावना नहीं है, ऐसे में तालिबान के प्रतिनिधि का संयुक्त राष्ट्र के मंच से बोलना मुश्किल ही है. तालिबान के राजदूत की संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृति अंतरराष्ट्रीय मान्यता की राह में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. स्वीकृति मिलने से नकदी के संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान को काफी मदद मिलेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!