नवंबर से अमेरिका में एंट्री के लिए वैक्सीन जरूरी, बाइडन ने घोषित की नई अंतरराष्ट्रीय यात्रा नीति

वाशिंगटन ।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना महामारी के चलते विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर लगी पाबंदी में नवंबर से छूट देने जा रहे हैं। नवंबर से कोरोना रोधी टीके की पूरी डोज लेने वाले लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति होगी। कोरोना मामलों पर व्हाइट हाउस के समन्वयक जेफ जेंट्स ने कहा कि विदेशी नागरिकों को विमान में सवार होने से पहले पूर्ण टीकाकरण के साथ ही साथ तीन पहले की निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

जेंट्स ने विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका की यात्रा को लेकर सोमवार को नई नीति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने बिना टीका लगवाए लौटने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए भी जांच के नियम सख्त किए हैं। ऐसे लोगों को यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले और अमेरिकी पहुंचने के एक दिन के भीतर कोरोना जांच करानी होगी। पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। कोरोना महामारी के बाद अमेरिका ने पिछले साल की शुरुआत में विदेशी नागरिकों के आने पर पाबंदी लगा दी थी। इसकी शुरुआत चीनी नागरिकों के साथ हुई थी, जिसके बाद भारत और ब्रिटेन समेत अन्य कई देशों के नागरिकों भी इसके दायरे में लाया गया था।

जेंट्स ने कहा कि एयरलाइंस को यात्रियों से उनके फोन नंबर और अन्य जानकारी भी लेने को कहा जाएगा, ताकि संक्रमण का पता चलने पर उनसे आसानी से संपर्क किया जा सके। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कोनी सी वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को आने की छूट दी जाएगी। जेंट्स ने कहा कि नवंबर से पहले इसके बारे में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने यह कि नई नीति को नवंबर से लागू किया जाएगा, ताकि उससे पहले एयरलाइंस और यात्रा से जुड़ी अन्य एजेंसियों को नए नियमों के मुताबिक प्रोटोकाल लागू करने का वक्त मिल सके।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!