मिताली के 20 हजार रन पूरे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाकर  अपने करियर के 20 हजार रन पूरे किये हैं। मिताली ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट, लिस्‍ट ए और टी20 सभी को मिलाकर कुल 20 हजार रन बनाये हैं। इसी के साथ ही उन्‍होंने इस मैच में लगातार 5वां एकदिवसीय अर्धशतक भी लगाया। मिताली की शानदार पारी से इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 225 रन बनाए। मिताली ने 107 गेंदों पर 61 रन बनाये। एकदिवसीय क्रिकेट में यह मिताती का लगातार 5वां और कुल मिलाकर 59वां अर्धशतक है। पिछले 4 मैचों में उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रन और फिर इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में 72, 59, और नाबाद 75 रन बनाए थे। मिताली का यह 218वां एकदिवसीय मैच था।
साल 1999 में पदार्पण के बाद से ही मिताली भारतीय बल्लेबाजी की प्रमुख स्तंभ बनी हुई हैं। मिताली के अलावा ऋचा घोष ने 29 नाबाद 32 रन बनाये पर अनुभवी सलामी बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना केवल 16 रन ही बना पाई। झूलन गोस्‍वामी ने 24 गेंदों पर 20 रन बनाए। नई खिलाड़ी यास्तिका भ‍ाटिया ने 35 रनों की पारी खेली।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!