चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2021 में धमाकेदार जीत

नई दिल्‍ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया. सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे. 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. चेन्‍नई के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह कायरन पोलार्ड ने मुंबई टीम की अगुआई की.

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद अर्धशतक के अलावा ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए 6 विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. गायकवाड़ ने 58 गेंद का सामना करते हुए चार छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए.
चेन्नई की टीम अंतिम 9 ओवर में 109 रन जोड़ने में सफल रही. मुंबई की ओर से एडम मिल्ने ने 21, जसप्रीत बुमराह ने 33 और ट्रेंट बोल्ट ने 35 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी.
एक समय पावर प्ले की अंतिम गेंद पर एमएस धोनी के आउट होते ही चेन्‍नई का स्‍कोर 4 विकेट पर 24 रन हो गया था.
गायकवाड़ और जडेजा ने विकटों के पतन पर विराम लगाया, लेकिन पावर प्ले के बाद 11वें ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं लगी. गायकवाड़ ने 12वें ओवर में कृणाल पंड्या पर छक्के के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.
गायकवाड़ ने बुमराह पर छक्का जड़ा, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने जडेजा को पोलार्ड के हाथों कैच कराके 81 रन की साझेदारी को तोड़ दिया. ड्वेन ब्रावो ने आते ही तूफानी तेवर दिखाए. उन्होंने मिल्ने पर छक्का जड़ने के बाद 19वें ओवर में बोल्ट पर तीन छक्के से 24 रन बटोरे. 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसने 40 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे.
क्विंटन डिकॉक (17), अनमोलप्रीत सिंह (16) और सूर्यकुमार यादव (3) रन बनाकर आउट हो गए थे. दीपक चाहर ने मुंबई को शुरुआती झटके दिए थे. उन्होंने पहले डिकॉक और फिर अनमोलप्रीत को अपना शिकार बनाया. इसके बाद सौरभ तिवारी और कप्तान पोलार्ड ने मुंबई की पारी को संभाला. हालांकि, वो भी टीम की हार को टाल नहीं पाए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!