संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रस्ताव को किया स्वीकार, 2023 ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित, केंद्रीय मंत्री तोमर ने कही ये बात

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का एक बड़ा बयान सामने आया है. नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जी-20 देशों की कृषि बैठक हुई है. भारत मोटे अनाज जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों के लिए गंतव्य देश बन रहा है. सरकार कुपोषण को दूर करने के लिए बायोफोर्टिफाइड किस्मों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में हिस्सा लिया.केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में घोषित किया है और जी-20 देशों से पोषण और सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने में मदद करने का आग्रह किया है.नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बायोफोर्टिफाइड किस्मों का मतलब फसलों की उन किस्मों से हैं. जिनमें अलग-अलग प्रक्रियाओं की मदद से सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाई जाती है. तोमर ने बताया कि विभिन्न फसलों की ऐसी लगभग 17 किस्मों का विकास किया गया है और उनकी खेती की जा रही है.

नरेंद्र सिंह तोमर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे पर कहा कि मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं. वहीं सज्जन वर्मा के 15 दिन में सीएम शिवराज को बदलने के मामले में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस को सपना देखने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवराज जी के नेृत्तव में मध्य प्रदेश में अच्छी सरकार चल रही है.केंद्रीय मंत्री तोमर ने नरेंद्र गिरी महाराज की मौत के मामले में लग रहे हत्या के आरोपों पर कहा कि संत नरेंद्र गिरी महाराज की मौत के आरोपों पर जबाब देना व्यर्थ है, उनकी मौत से सब दुखी है. उप्र सरकार का काम कर रही है. जांच में जो होगा साफ हो जाएगा. वहीं किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंतरिक कलह से त्रस्त है, कांग्रेस का नेृत्तव अप्रसंगिक हो गया है. जिसका परिणाम उनकी राज्य की सरकारें भुगत रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!