डेंगू और बुखार की चपेट में देश के कई राज्य, तेलंगाना में है राहत

हैदराबाद ।

तेलंगाना में डेंगू के मामलों में कमी देखी गई हे लेकिन मलेरिया व बुखार के मामले बढ़ गए हैं। यहां के गर्वंमेंट फीवर हास्पिटल के डाक्टर के शंकर ने मंगलवार को बताया, ‘हमें 1 सितंबर से हर दिन डेंगू के 40 मामले मिल रहे थे वहीं हर दिन आने वाले मलेरिया के 4-5 मामले थे।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने डेंगू के मामले बढ़े थे लेकिन इस महीने मामले थोड़े कम हुए है। पिछले महीने डेंगू के 100 मामले सामने आए थे और इस महीने 50-60 मामले सामने आए हैं। डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।’

मेरठ में 205 डेंगू केस

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 200 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं यह जानकारी यहां के चीफ मेडिकल आफिसर अखिलेश मोहन ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें से 18 नए मामले सोमवार को दर्ज किए गए हैं। अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में अभी 103 सक्रिय मामले हैं। 205 डेंगू के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारी टीम नियमित तौर पर हालात की निगरानी कर रही है। CMO ने बताया कि कुछ लोगों को सामान्य बुखार है वहीं कुछ बगैर लक्षण ही बुखार झेल रहे हैं।

यूपी में वायरल व डेंगू से 14 लोगों की मौत

उप्र के ब्रज क्षेत्र में जानलेवा बुखार का कहर बरकरार है। मंगलवार को बुखार और डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद में सात, मैनपुरी में तीन, अलीगढ़ में दो और कासगंज, एटा में एक-एक रोगी ने दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छह बच्चों समेत सात लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। इस जिले में मृतकों की कुल संख्या 181 हो गई है। सौ शैया अस्पताल में 92 मरीज भर्ती कराए गए। आगरा में 15 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मैनपुरी में 24 घंटे में जिले में मासूम समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। एटा निवासी डेंगू पीडि़त 30 वर्षीय कल्पना की इलाज के दौरान एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। शाम तक नौ लोग डेंगू पीडि़त मिल चुके थे। कासगंज में बुखार से 55 वर्षीय वृद्ध लतीफ की आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। अलीगढ़ जिले में मंगलवार को एक की वायरल और एक की डेंगू से मौत हुई। डेंगू से जिले में इस वर्ष यह पहली मौत है।

ब्रज में जानलेवा बुखार का कहर बरकरार

मंगलवार को बुखार और डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद में सात, मैनपुरी में तीन, अलीगढ़ में दो और कासगंज, एटा में एक-एक रोगी ने दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छह बच्चों समेत सात लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। इस जिले में मृतकों की कुल संख्या 181 हो गई है। सौ शैया अस्पताल में 92 मरीज भर्ती कराए गए। आगरा में 15 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मैनपुरी में 24 घंटे में जिले में मासूम समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। एटा के अवागढ़ विकास खंड के गांव बरा भौडेला निवासी डेंगू पीडि़त 30 वर्षीय कल्पना की इलाज के दौरान एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। शाम तक नौ लोग डेंगू पीडि़त मिल चुके थे। कासगंज में बुखार से पटियाली के 55 वर्षीय वृद्ध लतीफ की आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। कस्बा सिढ़पुरा में तीन लोग डेंगू से पीडि़त मिले हैं। अलीगढ़ जिले में मंगलवार को एक की वायरल और एक की डेंगू से मौत हुई। डेंगू से जिले में इस वर्ष यह पहली मौत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!