देवास में मिला नकली घी का कारखाना, अमूल और सांची के रैपर लगाकर बेचते थे

देवास ।

कोतवाली पुलिस ने त्रिलोक नगर में मिलावटी घी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यहां एक क्विंटल मिलावटी घी सहित करीब पांच लाख रुपये का माल जब्त किया है। सांची और अमूल के रैपर लगाकर यह घी कम कीमत में बेचते थे। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार रात की गई थी, लेकिन सोमवार देर शाम पुलिस ने पर्दाफाश किया। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर मिलावटी घी और सामग्री के साथ देवनारायण चौधरी निवासी त्रिलोकनगर, इटावा (देवास) और पुरुषोत्तम गड़रिया निवासी हम्मालनगर (इंदौर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपित मिलावटी घी बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैककर उज्जैन, इंदौर, धार, बड़वानी जिलों में बेचते थे। आरोपित देवनारायण को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। देवनारायण ने अपने घर को ही कारखाना बना रखा था। कार्रवाई में निरीक्षक उमरावसिंह, उप निरीक्षक महेंद्रसिंह, पवन यादव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर मंडलोई, परवेज खान, राकेश तिवारी आदि की अहम भूमिका रही।

यह सामग्री जब्त की गई : पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, 35 किलो घी, 75 किलो कच्चा माल, सेंट, वनस्पति घी, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!