विचारों के आदान-प्रदान से अपराधों पर लगेगी रोकथाम : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के सायबर क्राइम और आईटी अपराधों की विवेचना एवं रोकथाम के लिये कौशल उन्नयन की 10 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय समिट का वर्चुअल शुभारंभ किया। शुभारंभ सत्र मेंपूर्व सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, महानिदेशक पुलिस श्री विवेक जोहरी तथा स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) श्रीमती अरूणा मोहन रॉव ने भी संबोधित किया। डीजीपी रिसर्च एण्ड पॉलिसी सेल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित सायबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एवं इंटेलिजेंस समिट (CIIS) 2021 में यूनिसेफ, क्लीयर ट्रेल और सॉफ्ट क्लिक्स भी सहयोगी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय समिट का शुभारंभ करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश-काल और परिस्थितियों अनुसार अपराध करने के तौर-तरीकों में बदलावा आया है। आईटी का उपयोग कर किये जाने वाले अपराध, सायबर अपराध बढ़ने और इनसे निपटने के पुख्ता तौर-तरीकों की आवश्यकता निरंतर महसूस की जा रही है। आशा है कि इस समिट के द्वारा सायबर अपराध से उत्पन्न हो रही चुनौतियों से सभी भलीभांति अवगत होंगे, आधुनिक तकनीकों से परिचित होंगे, सभी के कौशल उन्नयन में मदद मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि विचारों के आदान-प्रदान से समिट में निश्चित ही अमृत निकलेगा, जो अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित होगा।

पुलिस अकादमी भौरी में सायबर क्राइम एन्वेस्टीगेशन एण्ड इंटेलिजेंस समिट (CIIS) के सहयोगी यूनिसेफ प्रतिनिधि लौली चैन, वाइस प्रेसिडेंट एण्ड को-फाउंडर क्लीयर टेल मनोहर कटौच, सॉफ्ट क्लिक्स फाउंडेशन से राकेश जैन और निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी राजेश चावला उपस्थित रहे। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को एआईजी ट्रेनिंग सुश्री इरमिन शाह ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पुलिस अकादमी भौरी में डीआईजी प्रशिक्षण विनीत कपूर ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सायबर सेल) योगेश देशमुख ने आभार व्यक्त किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!