कोरोना महामारी के साथ डराने लगा है डेंगू, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में रोज हो रहीं मौतें

नई दिल्ली ।

कोरोना महामारी ने अभी देश को बख्शा नहीं कि डेंगू व अन्य घातक वायरल बुखारों से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में हालत खराब है। उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। यहां 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं आगरा में डेंगू से रविवार को एक मरीज की मौत हो गई।

फिरोजाबाद में 24 घंटे के दौरान आठ माह के बच्चे और किशोरी समेत चार मरीजों की मौत हो गई। जिले के सरकारी अस्पताल में रविवार को बुखार के 71 मरीज भर्ती कराए गए। आगरा में एक युवक की मौत हो गई।आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों में से 16 में डेंगू की पुष्टि हुई है। कासगंज में एक किशोरी और एक युवती की मौत हो गई। मैनपुरी में बुखार से पीड़ित एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 74 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मथुरा में डेंगू के 20 नए केस निकले हैं, जबकि बुखार पीड़ित एक बालक की मौत हो गई।

कोरोना की तर्ज पर बुखार से निपटने की तैयारी

मथुरा जिले में बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तर्ज पर काम शुरू कर दिया है। गांव-गांव निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं। कलक्ट्रेट स्थित आइसीसीसी [इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) शुरू कर दिया गया है। डेंगू की पुष्टि होने वाले मरीज के स्वस्थ होने के बाद भी एक सप्ताह तक हालचाल लिया जा रहा है। जिले में सरकारी रिकार्ड में 385 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक बुखार से 16 मरीजों की ही मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में भी डेंगू का प्रकोप

राज्य के उमरिया और अनूपपुर को छोड़ सभी जिलों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन औसतन 125 मरीज मिल रहे हैं। जनवरी से अब तक यहां 20 हजार सैंपल की जांच में 3900 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2200 से अधिक मरीज सिर्फ सितंबर में मिले हैं।
बुखार के तीसरे दिन प्लाज्मा हो रहा लीक

डेंगू का डी-2 स्ट्रेन घातक साबित हो रहा है। बुखार आने के तीसरे दिन बच्चों में खून की नलिकाओं से प्लाज्मा लीक होने लगता है, शरीर पर सूजन आ रही है। खून गाढ़ा होने से हीमोग्लोबिन बढ़ रहा है। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 14 अगस्त से अभी तक 70 से अधिक बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती हुए हैं। ब्लड में 45 फीसद रेड ब्लड सेल्स ([लाल रक्त कोशिका)] होती हैं, 55 फीसद प्लाज्मा होता है। तीसरे दिन से खून की नलिकाओं से प्लाज्मा लीक होने लगता है। यह चौथे से छठे दिन तक सबसे अधिक होता है, इससे शरीर पर सूजन आ जाती है। ब्लड वाल्यूम कम हो जाता है। खून गाढ़ा होने लगता है और हीमोग्लोबिन का स्तर 12 से बढ़कर 17 से 18 तक पहुंच जाता है। इस दौरान उल्टी होने लगे, शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाए तो घातक हो सकता है। इसलिए डेंगू के मरीज में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!