चन्नी बने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री के पद के नाम पर  चल रही कशमकश अब ख़त्म हो गई है। आज चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पंजाब को दो डिप्टी सीएम इस बार मिले है। सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। इस समारोह में राहुल गांधी भी मुख्य तौर पर शामिल हुए। राजभवन में इस समारोह संबंधी सभी तैयारियां कल से ही शुरू हो गई थी। गत दिवस चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर हाईकमान की तरफ से मोहर लगा दी गई थी। उन्हें सीएम बनाने पर पूरी पंजाब की सियासत का समीकरण बदल गया है। इस समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल नहीं हुए। हालांकि उन्होंने बीते दिन ही चन्नी को मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभकामनाएं दे दी थी। इसके पहले रविवार को दिनभर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सुगबुगाहटों का दौर चलता रहा। हालांकि शाम ढलते-ढलते कांग्रेस हाईकमान ने सभी सुगबुगाहटों पर विराम लगा दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहली बार किसी दलित चेहरे को बैठाने का इतिहास भी रच दिया गया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने दलित को मुख्यमंत्री बनाने पर कहा कि यह कांग्रेस ने सभी सियासी दलों को धोबी पछाड़ किया है। पंजाब में चन्नी उत्तर भारत के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि चन्नी सियासी चश्मे से हर बात को बारीकी से समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि वह राज्य सरकार के साथ मिलकर पंजाब की बेहतरी के लिए काम जारी रखेंगे। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में चन्नी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

  • सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी ने ली डिप्टी सीएम की शपथ
  • प्रधानमंत्री ने चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी 
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!