आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली छोड़ देंगे रॉयल RCB की कप्तानी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि विराट कोहली आईपीएल 2021 के बाद टीम की कप्तानी से हट जाएंगे। फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें विराट ने अपने फैसले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, यह एर शानदार और प्रेरणादायक सफर रहा है। आरसीबी टीम में खिलाड़ियों के एक टैलेंटेड ग्रुप की कप्तानी करना। मैं इस अवसक पर आरसीबी प्रबंधन, कोचों, सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं। खिलाड़ी और पूरा परिवार, जिन्होंने सालों से फ्रैंचाइजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विराट कोहली ने कहा कि यह एक आसान निर्णय नहीं था। आरसीबी परिवार मेरे दिल के करीब है। मैं क्रिकेट से संन्यास लेने तक सिर्फ बैंगलोर के लिए खेलूंगा। गौरतलब है कि कोहली ने बीते दिनों घोषणा की थी कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई करते रहेंगे।

कप्तानी छोड़ने से पहले विराट कोहली इस साल अपने आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। आरसीबी इस समय लीग तालिका में सात मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मई में सीजन के स्थगित होने से पहले वे पांच मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। अब बैंगलोर का अगला मैच शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। बता दें कोहली अभी तक एक प्लेयर या कप्तान के रूप में आरसीबी के साथ खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!