गौर साहब का इतिहास अपराजेय रहेगा :- गोपाल भार्गव
नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भोपाल/ नेताप्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन को मध्यप्रदेश की राजनीति के युग का अंत बताया है।
नेताप्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गौर साहब सर्वमान्य नेता थे। उनको किंचित मात्र का राग द्वेष नही था। उन्होंने मजदूर नेता से लेकर मुख्यमंत्री तक का काफी संघर्ष भरा सफर किया। आदरणीय गौर साहब का इतिहास अपराजेय रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने श्री गौर साहब से जुड़े संस्मरण याद करते हुए कहा कि उनसे तनाव मुक्त रहने की हमेशा सीख मिलती रही। उनमें अल्हड़पन ओर हमेशा जिंदादिली थी। जिंदगी कैसे जी जाएं यह गौर साहब से सीखने को मिलता। आदरणीय बाबूलाल जी ने मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अपना सर्वस्व अर्पण किया। मध्य प्रदेश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से मध्यप्रदेश ने अद्भुत नेता खोया है। परम पिता परमेश्वर उनको श्री चरणों मे स्थान दें। श्री भार्गव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में गौर परिवार और उनके समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ॐ शांति ….









