मुंबई में अलर्ट जारी, आतंकी ट्रेन में गैस अटैक और यात्रियों पर कर सकते हैं हमला

मुंबई |

दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल, इनमें से एक आरोपी मुंबई के धारावी इलाके का रहने वाला है। दिल्ली स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, गिरफ़्तार संदिग्ध आतंकी मुंबई की लोकल ट्रेन समेत देश के अलग-अलग इलाक़ों में आतंकी साज़िश को अंजाम देना चाहते थे। सूत्रों ने यह भी बताया है कि रेलवे पुलिस यानी की जीआरपी को एजेंसियों से संभावित आतंकी हमले की जानकारी भी मिली थी।

अब खुफिया एजेंसियों ने जीआरपी को आगाह किया है कि जिसके तहत आतंकी ट्रेन में गैस अटैक या फिर प्लेटफ़ोर्म पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को गाड़ी से रौंद सकते हैं। दिल्ली पुलिस की करवाई के बाद जीआरपी ने मुंबई के सभी बड़े रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है और कुछ एंट्री और एग्ज़िट के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं।

जीआरपी ने लाइव मोकड्रिल करना शुरू किया
वहीं सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए जीआरपी ने लाइव मोकड्रिल करना शुरू कर दिया है, इसमें अधिकारी को यह सीखने मिलता है कि आतंकी हमले के दौरान कैसे यात्रियों को बचाना है और उन्हें पकड़ना है। जीआरपी ने अतिरिक्त पुलिस बल बड़े रेलवे स्टेशन पर तैनात किया है और जीआरपी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड समेत दूसरी एजेंसियों के भी सम्पर्क में है।

जीआरपी कमिश्नर कैसर ख़ालिद ने आदेश दिया है कि रेलवे स्टेशन पर हर समय पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। इसके अलावा समय समय लार बोम और डॉग स्कोड की भी पेट्रोलिंग होते रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।

जीआरपी ने हर उस जगह बैरिकेड्स और स्पीड ब्रेकर लगाए हैं, जहां से कोई भी गाड़ी प्लेटफ़ोर्म पर जा सकती है। आतंकियों का आतंक फैलाने का यह सबसे सरल तारिका है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मौतें होती है।

पूरे रेलवे में कुल 6 से 7 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं
इसके अलावा जीआरपी उन तमाम जगह की जांच कर रहा है, जो रेलवे से नज़दीक है या प्लेटफ़ोर्म पर है, जहां पर गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है। रेलवे पुलिस अब पार्सल बुकिंग पर भी ध्यान दे रही है और जांच कर रही है। जीआरपी अधिकारी की माने तो पूरे रेलवे में कुल 6 से 7 हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!