यूपी, एमपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

भोपाल। देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड , उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

सामान्य से भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य से भारी वर्षा का अनुमान है. वहीं, गुजरात राज्य में वर्षा की गतिविधि 19 सितंबर से बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उप्र के अलग-अलग जिलों में 17 से 20 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

Weather Updates

मप्र के इन जिलों में बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्की से सामान्य बारिश का अनुमान है. दरअसल, प्रदेश में इस समय अलग-अलग स्थानों पर चार वेदर सिस्टम सक्रिय हैं. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शनिवार तक ये वेदस सिस्टम राजस्थान की तरफ खिसक सकता है. इस दौरान एमपी के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है, तो वहीं आलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कब जारी होती है ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट में मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की जाती है. मौसम विभाग, ऑरेंज अलर्ट जारी करता है तो इसका मतलब होता है कि मौसम की मांग है. अब आपको खराब मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है और इसके लिए आप तैयार हो जाएं. मौसम ऐसे करवट लेता है जिसका असर जनजीवन पर पड़ सकता है. तब इस तरह का अलर्ट जारी किया जाता है. खराब मौसम के लिए यात्रा कामकाज और दूसरी गतिविधियों में तैयारी रखने की जरूरत होती है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!